
x
Rajasthan राजस्थान: पटना के जीरो माइल इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब तीन अपराधियों ने यात्रियों से भरी बस पर अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. यह हमला इतना अचानक और भयानक था कि यात्रियों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई. इस फायरिंग में बस चालक दुष्यंत मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया | प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह बस 'नीतू राज सर्विसेज' की थी और बेतिया के लिए निकली थी. जीरो माइल पर जब ट्रैफिक के कारण बस धीरे चल रही थी, तभी तीन हमलावरों ने उस पर फायरिंग शुरू कर दी. हमला इतना अचानक शुरू हुआ कि किसी को कुछ समझ में नहीं आया|
कई यात्रियों ने सिर झुकाकर या बस की फर्श पर लेटकर अपनी जान बचाई. करीब डेढ़ मिनट तक फायरिंग होती रही.घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके का फायदा उठाकर आसानी से भीड़ से बचकर निकल गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने घटनास्थल से छह खोखे बरामद किए हैं, जिससे पता चलता है कि हमलावरों ने काफी नजदीक से गोली चलाई। घटना की सूचना मिलते ही पटना एसपी डॉ के रामदास और एसडीपीओ-2 सत्यकाम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए एनएमसीएच भेज दिया। शुरुआती जांच में पता चला है कि यह हमला रंगदारी से जुड़ा हो सकता है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक बस स्टैंड में दो कुख्यात अपराधियों का बोलबाला है, जो फिलहाल बेउर जेल में बंद हैं। आशंका है कि उन्होंने बस मालिकों से रंगदारी मांगी थी और विरोध करने पर यह हमला किया गया। फिलहाल पुलिस ने बस मालिक, कंडक्टर और मैनेजर से पूछताछ शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
TagsRajasthanबसफायरिंगचीख-पुकारRajasthanbusfiringscreams and criesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





