
x
Rajasthan राजस्थान : राजस्थान की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और तस्करों के बीच मुठभेड़ होने की खबर मिली है। यहां पाली जिले के खिंवाड़ा क्षेत्र में गुरुवार देर रात को पुलिस के साथ हुई बदमाशों की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान हुई गोलीबारी में संदिग्ध मादक पदार्थ तस्कर मारा गया। पुलिस ने यह जानकारी दी है। पुलिस के अनुसार मादक पदार्थ रोधी कार्यबल (एएनटीएफ) को दो गाड़ियों में नशीले पदार्थ की तस्करी की जानकारी मिली थी। टीम ने संदिग्ध वाहनों का पीछा करना शुरू कर दिया।
एएनटीएफ के महानिरीक्षक (आईजी) विकास कुमार ने कहा कि एक संदिग्ध वाहन भागने में कामयाब रहा लेकिन पुलिस ने दूसरे वाहन को रोकने के लिए सड़क पर 'स्पाइक स्ट्रिप' लगा दी, जिससे उसके टायर पंचर हो गए। महानिरीक्षक ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया, 'कार में सवार आरोपियों ने टीम पर गोलीबारी शुरू कर दी। एएनटीएफ की जवाबी गोलीबारी में भुट्टो नामक 36 वर्षीय व्यक्ति को गोली लगी और उसकी मौत हो गई।' उसे पाली के अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।अधिकारी ने कहा कि टीम ने वाहन से नशीला पदार्थ (डोडा चूरा), एक पिस्तौल और कई कारतूस बरामद किए। उन्होंने कहा कि उसी वाहन में सवार एक अन्य युवक को हिरासत में लिया गया है।
TagsRajasthanनारकोटिक्सतस्करोंफायरिंगRajasthannarcoticssmugglersfiring जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





