
x
Rajasthan:अजमेर जिले के पीसांगन क्षेत्र के ग्राम केसरपुरा में अवैध गैस रिफिलिंग की सूचना पर रसद विभाग, पुलिस एवं संबंधित विभागों की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध गतिविधि का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से दो व्याक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। पूछताछ लंबे समय से अवैध गैस रिफिलिंग किए जाने के संकेत मिले हैं। जिला रसद अधिकारी नीरज जैन ने पत्रकारों को बताया कि प्राप्त सूचना के आधार पर मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया, जहां घरेलू एवं व्यावसायिक गैस सिलेंडरों में अवैध रूप से गैस भरी जा रही थी।
यह कार्य बिना किसी वैध अनुज्ञा एवं सुरक्षा मानकों की घोर अनदेखी करते हुए किया जा रहा था, जिससे किसी भी समय गंभीर दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी। कार्रवाई के दौरान एक गैस टैंकर, दो पिकअप वाहन तथा एक लोडिंग टेंपो बरामद किए गए, जिनका उपयोग अवैध गैस परिवहन एवं रिफिलिंग में किया जा रहा था।
इसके साथ ही एक घरेलू सिलेंडर एवं 115 कमर्शियल श्रेणी के गैस सिलेंडर, गैस भरने के लिए प्रयुक्त नोजल पाइप, टोटलाइजर मशीन, इलेक्ट्रॉनिक वजन कांटा एवं अन्य तकनीकी उपकरण जब्त किए गए। जब्त किए गए सिलेंडर एवं उपकरणों को भास्कर इंडेन गैस एजेंसी आईओसीएल सराधना को सुपुर्द किया गया, जबकि गैस टैंकर को आईओसीएल प्लांट तबीजी को सुपुर्द किया गया।प्रारंभिक जांच में सामने आया कि गैस टैंकर से सीधे सिलेंडरों में गैस भरकर बाजार में खपाने की तैयारी की जा रही थी, जिससे उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी हो रही थी और जनसुरक्षा को गंभीर खतरा उत्पत्र हो रहा था। प्रकरण में थाना मांगलियावास में एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
TagsRajasthanगैस रिफिलिंगभंडाफोड़Rajasthangas refillingbust जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





