
x
Rajasthan राजस्थान: राजस्थान के दौसा जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब एक ट्रेलर सिकंदरा से दौसा की ओर जा रहा था, तभी राष्ट्रीय राजमार्ग 21 पर कैलाई गांव के पास अचानक उसका हुक टूट गया। हुक टूटते ही ट्रेलर दो हिस्सों में बंट गया। ट्रेलर का अगला हिस्सा अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया और उसी दौरान दौसा से महुआ की ओर जा रही एक स्विफ्ट डिजायर कार उसकी चपेट में आ गई।
कार में सवार लोग जयपुर से प्रतियोगी परीक्षा देकर अपने गांव लौट रहे थे। हादसा इतना भीषण था कि कार चकनाचूर हो गई और दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत दौसा अस्पताल ले जाया गया, जहां से तीनों को गंभीर हालत में जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में ही तीनों घायलों की मौत हो गई।
पुलिस ने ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि महुआ में लाइब्रेरी संचालक याद राम मीणा अपने परिचितों और रिश्तेदारों को बीए की परीक्षा दिलाने के लिए जयपुर काम से गए थे और लौटते समय यह हादसा हुआ। इस हादसे में चार छात्रों और लाइब्रेरी संचालक याद राम मीणा की मौत हो गई। मृतकों में तीन लोग भजेडा करौली, एक खोजपुरी करौली और एक मृतक खोरी महवा का रहने वाला था।
TagsRajasthanकारट्रेलरटक्कर5 मौतRajasthancartrailercollision5 dead जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





