
x
Rajasthan राजस्थान: पिछले कुछ दिनों से पश्चिमी विक्षोभ के असर से पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के कुछ जिलों में लगातार बारिश हो रही है, जिससे तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार राहत का यह दौर आगे भी जारी रहेगा। इसका कारण यह है कि सोमवार 2 जून से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने और आंधी के साथ बारिश होने की प्रबल संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 2 से 4 जून के दौरान तेज आंधी के साथ बारिश होगी और हवा की गति 50-60 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी।
इस दौरान कई जिलों में आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी के अनुसार अगले 4-5 दिनों तक अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने की संभावना है। राजस्थान के पूर्वी हिस्से में कुछ स्थानों पर बारिश होगी। उदयपुर, शेखावाटी, बीकानेर और जयपुर में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हालांकि दक्षिणी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। बता दें कि प्रदेश का मौसम लगातार बदल रहा है। राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही थी, लेकिन अब बारिश ने लोगों को राहत दी है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने रविवार को कई जिलों जैसे नागौर, जयपुर, झुंझुनू, भरतपुर, अलवर, सीकर, चूरू और धौलपुर जिलों के आसपास के इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
जिसके अनुसार गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की चेतावनी है। बारिश और बाढ़ के कारण पूर्वोत्तर राज्यों में पूरा जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लगातार बारिश के कारण कई जगहों पर भूस्खलन की घटनाएं भी सामने आई हैं। अब तक 30 लोगों के मरने की खबर है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले कुछ दिनों तक पूर्वोत्तर राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।
TagsRajasthanआंधीबारिशIMD अलर्टRajasthanthunderstormrainIMD alertजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





