राजस्थान

Rajasthan :चलती ट्रेन पर फेंकी कांच की बोतल, युवती घायल

Sarita
6 Feb 2026 9:52 AM IST
Rajasthan  :चलती ट्रेन पर फेंकी कांच की बोतल,  युवती घायल
x
Rajasthan : उदयपुर-अजमेर एक्सप्रेस ट्रेन में गुरुवार दहशत फैल गई जब किसी अज्ञात व्यक्ति ने एक युवती पर कांच की बोतल से हमला किया। हमले में युवती के चेहरे और सिर पर गंभीर चोटें आईं। पुलिस के अनुसार, टूटी बोतल का टुकड़ा युवती के चेहरे पर लगा। युवती के नाक, मुंह और सिर से खून बहने लगा और वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी। इस घटना से यात्रियों में दहशत फैल गई और युवती की हालत देखकर यात्रियों ने तुरंत चेन खींचकर ट्रेन रुकवाई।यह घटना ट्रेन के राणा प्रताप नगर रेलवे स्टेशन से रवाना होने के कुछ ही समय बाद देबारी इलाके में मेघवालों की घाटी गांव के पास हुई।
युवती अपनी बहन के साथ यात्रा कर रही थी। राणा प्रताप नगर स्टेशन से 11:34 बजे ट्रेन रवाना हुई और 11:47 बजे ये घटना हुई। अचानक युवती के चीखने की आवाज सुनकर यात्री उसकी ओर दौड़े। युवती के चेहरे से खून बह रहा था और वह दर्द से कराह रही थी। चोट लगने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।पुलिस ने बताया कि राजकीय रेलवे पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और हमलावर की पहचान करने व हमले के पीछे के मकसद का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, महिला की सीट के पास कांच के टुकड़े मिले हैं और मामले की जांच की जा रही है।
Next Story