राजस्थान

Rajasthan:गैस टैंकर पलटा, इलाके में अफरा-तफरी

Sarita
10 Jan 2026 8:02 AM IST
Rajasthan:गैस टैंकर पलटा, इलाके में अफरा-तफरी
x
Rajasthan राजस्थान:राजस्थान-गुजरात को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे-48 पर शुक्रवार की शाम किसी हॉरर फिल्म के सीन जैसी नजर आई। रतनपुर बॉर्डर के पास धरती माता मंदिर के समीप एक तीखे मोड़ पर गैस से लदा एक विशाल टैंकर अचानक बेकाबू होकर पलट गया। टैंकर के गिरते ही उससे सफेद गैस का ऐसा भीषण गुबार निकला कि पल भर में पूरा हाईवे धुएं की सफेद चादर में लिपट गया।फिलहाल स्थिति पर बारीकी से नजर रखी जा रही है और गैस का दबाव कम होने के बाद ही हाईवे को पूरी तरह सुचारू किया जाएगा।
यह टैंकर उत्तर प्रदेश के मथुरा से भरकर गुजरात के वडोदरा की ओर जा रहा था। शाम करीब 5:30 बजे जैसे ही टैंकर रतनपुर बॉर्डर के पास पहुंचा, चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। टैंकर पलटा और गैस का रिसाव (Leakage) इतनी तेजी से हुआ कि आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि टैंकर पलटते ही चालक ने सूझबूझ दिखाई और फुर्ती से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।
गैस रिसाव के कारण एक बड़े धमाके की आशंका को देखते हुए प्रशासन तुरंत 'वार मोड' पर आ गया। बिछीवाड़ा और रतनपुर पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से हाईवे की दोनों लेन पर यातायात पूरी तरह रोक दिया। दमकल की टीमों ने मौके पर पहुंचकर गैस के बादलों को दबाने के लिए पानी की बौछारें शुरू कर दीं। राजस्थान और गुजरात की सीमाओं पर देखते ही देखते ट्रक और कारों की कई किलोमीटर लंबी कतारें लग गईं।
Next Story