
x
Rajasthan: चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा स्थित हैवी वॉटर प्लांट में शनिवार को गैस रिसाव की घटना से हड़कंप मच गया। हादसे में चार मजदूर गैस की चपेट में आ गए, जिनमें से दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना उस समय हुई जब श्रमिक प्लांट में मेंटेनेंस कार्य के लिए पहुंचे थे। अचानक गैस लीक होते ही कर्मचारियों में भगदड़ मच गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूत्रों के अनुसार, प्लांट के एक बंद पड़े कम्प्रेशर से अचानक गैस का रिसाव शुरू हुआ। उसी समय कुछ मजदूर रूटीन मेंटेनेंस कार्य करने जा रहे थे, तभी वे गैस की चपेट में आ गए। हादसे के बाद सुरक्षा टीम और स्थानीय प्रशासन तुरंत हरकत में आया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
गंभीर रूप से घायल मजदूरों की पहचान भैंसरोड़गढ़ निवासी धर्मेंद्र लोहार और बिहार निवासी जय कुमार के रूप में हुई है। दोनों को पहले रावतभाटा स्थित परमाणु बिजलीघर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें कोटा के बड़े अस्पताल में रेफर किया गया। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना के बाद प्लांट प्रबंधन ने रिसाव के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक अनुमान है कि बंद पड़े कम्प्रेशर की लाइन में अचानक दबाव बढ़ने से गैस लीक हुई। हादसे के बाद सुरक्षा उपायों और मेंटेनेंस प्रक्रियाओं पर सवाल उठने लगे हैं। प्रशासन ने भी मामले की रिपोर्ट तलब की है और सुरक्षा प्रोटोकॉल की समीक्षा के आदेश दिए हैं।
TagsRajasthanहैवी वॉटरप्लांटगैसरिसावमजदूरझुलसेRajasthanheavy water plantgasleakworkersburns जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





