
x
Rajasthan राजस्थान: चित्तौड़गढ़ जिले के बड़ीसादड़ी थाना क्षेत्र के शिवपुरा गांव में पुलिस ने गांजे की अवैध खेती का पर्दाफाश किया है। आरोपी ने अपने ही घर के पीछे खेत में गांजा बोया था। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और खेत से 167 हरे पौधे बरामद किए। बरामद पौधों का कुल वजन 426 किलोग्राम बताया जा रहा है।जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ यह बड़ी कार्रवाई की गई है।
इस कार्रवाई में पुलिस टीम के साथ कांस्टेबल अंबाराम की विशेष भूमिका रही। पुलिस ने बरामद पौधों को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। गौरतलब है कि पुलिस लंबे समय से मादक पदार्थ तस्करों और अवैध खेती करने वालों के खिलाफ अभियान चला रही है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने घर के पीछे खेत में ग्रीन नेट की आड़ में गांजा बोया था। मौके से जब्त किए गए 167 पौधे पूरी तरह हरे और गीले थे। इनका कुल वजन 426 किलोग्राम आंका गया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
TagsRajasthanगांजेखेतीआरोपीगिरफ्तारRajasthanGanjaCultivationAccusedArrested जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





