
x
Rajasthan राजस्थान: जिले के पलसाना कस्बे में रविवार रात एक कपड़े की दुकान में आग लगने से लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। सुबह आग का पता चलने पर दमकल भी मौके पर पहुंची, लेकिन उससे पहले ही सब कुछ जलकर राख हो चुका था।जानकारी के अनुसार, सुबह हनुमान टावर स्थित एक साफा शेरवानी की दुकान से धुआं उठता दिखाई दिया तो वहां से गुजर रहे लोगों ने दुकानदार शिवराज सिंह को सूचना दी। बाद में दुकानदार समेत कई लोग मौके पर पहुंचे।
इसके बाद पुलिस और दमकल को भी सूचना दी गई।इसके बाद रानोली पुलिस और खाटूश्यामजी से दमकल मौके पर पहुंची और दुकान का शटर उठाया, तब तक दुकान का सारा सामान जल चुका था। गनीमत रही कि आग आसपास की दुकानों तक नहीं फैली, वरना आसपास की दुकानों को भी नुकसान हो सकता था। आग लगने का प्रारंभिक कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
TagsRajasthanशॉर्ट सर्किटकपड़ेदुकानआगलाखोंनुकसानRajasthanshort circuitclothesshopfirelakhsloss जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





