
x
Rajasthan राजस्थान: राजस्थान के सीकर के नीमकाथाना में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने बेटे की चाहत में अपनी पांच महीने की जुड़वां बेटियों की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी का नाम अशोक कुमार यादव है। उसने दोनों मासूम बच्चियों को कई बार जमीन पर पटका, जिससे दोनों की मौत हो गई। बेटियों की हत्या करने के बाद आरोपी अशोक ने शवों को दफना दिया। लेकिन बच्चियों की मां अनीता यादव को यह बर्दाश्त नहीं हुआ। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस गांव पहुंची और बच्चियों के शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि वार्ड नंबर 31 निवासी आरोपी अशोक कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। बच्चियों की मां अनीता यादव ने बताया कि उसने पांच महीने पहले ही जुड़वां बच्चियों को जन्म दिया था। जुड़वां बेटियों को देखकर उसका पति पहले दिन से ही नाराज था। बेटियों को जमीन पर पटककर मार डाला
पीड़िता अनीता यादव ने बताया कि 11 नवंबर 2016 को उसकी शादी अशोक से हुई थी। पांच माह बाद जब बेटियां पैदा हुईं तो पति और सास उसे ताने मारने लगे। इसी बीच अशोक ने उससे झगड़ा किया। इस दौरान गुस्से में उसने दोनों जुड़वा बेटियों को कई बार जमीन पर पटक दिया। बच्चियां खून से लथपथ हो गईं।
मां का रो-रोकर बुरा हाल
अनीता सदमे में जमीन पर बेहोश होकर गिर पड़ी। इसी बीच अशोक ने दोनों बेटियों के शवों को दफना दिया। परिजनों ने बताया कि दोनों बेटियां अब इस दुनिया में नहीं रहीं। अनीता ने पुलिस से आरोपी पति अशोक कुमार यादव को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है। वहीं इस घटना के बाद मोहल्ले में सन्नाटा पसर गया है। आरोपी अशोक की इस करतूत से मोहल्ले के लोग भी स्तब्ध हैं। मां की आंखों से आंसू नहीं रुक रहे हैं।
TagsRajasthanबेटेचाहतपितजुड़वांबेटियोंहत्या Rajasthansondesirefathertwindaughtersmurderजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





