राजस्थान

Rajasthan : बजरी से भरा डंपर ज़ब्त,चालक गिरफ्तार

Sarita
9 Jan 2026 7:32 AM IST
Rajasthan : बजरी से भरा डंपर  ज़ब्त,चालक गिरफ्तार
x
Rajasthan राजस्थान : जिले में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत वरदा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने गुजरात राज्य से तस्करी कर अवैध रूप से बांसवाड़ा ले जाई जा रही बजरी से भरे एक डंपर को जब्त किया है. जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन और सागवाड़ा वृत्ताधिकारी रूप सिंह के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई|वरदा थानाधिकारी रिजवान खान ने बताया कि क्षेत्र में अवैध परिवहन की रोकथाम के लिए टीम मुस्तैद थी. इसी दौरान एक डंपर को रुकवाया गया, जो गुजरात की तरफ से आ रहा था. जांच करने पर पाया गया कि डंपर में क्षमता से अधिक बजरी भरी हुई थी और इसे अवैध रूप से परिवहन कर बांसवाड़ा ले जाया जा रहा था|
मामले में पुलिस ने डंपर चालक बांसवाड़ा जिले के कलिंजरा थाना क्षेत्र के पारड़ा बोडीगामा निवासी पप्पू मसार पुत्र नानूराम मसार को चिन्हित किया है|वहीं, डंपर को डिटेन कर थाना परिसर में खड़ा करवा दिया है. मामले में अग्रिम कार्रवाई और जुर्माने के लिए खनन विभाग डूंगरपुर को सूचित कर दिया गया है. इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में थानाधिकारी रिजवान खान के साथ सहायक उप निरीक्षक भंवरसिंह, कांस्टेबल पवन पाटीदार और कांस्टेबल श्रवण कुमार शामिल रहे|
Next Story