राजस्थान

Rajasthan: खेत में सूखी घास में लगी आग, दो की मौत

Sarita
16 Feb 2025 6:07 AM IST
Rajasthan: खेत में सूखी घास में लगी आग, दो की मौत
x
Rajasthan राजस्थान: राजस्थान के उदयपुर जिले के नाई थाना क्षेत्र में शनिवार को एक खेत में पड़ी सूखी घास में लगी आग में झुलसे दो भाइयों की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इस घटना में एक बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया है। पुलिस ने बताया कि पाई गांव में जहां आग लगी वहां चार से पांच घर हैं।
परिवार के लोग खेत में काम कर रहे थे। वहां सूखी घास पड़ी थी और तीनों बच्चे घास के पास खेल रहे थे। इसी दौरान घास में अचानक आग लग गई और तीनों बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।सहायक पुलिस उपनिरीक्षक हरिराम नाथ ने बताया कि आग में झुलसे आशीष (5) और उसके छोटे भाई पीयूष (4) की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से झुलसे विशाल (4) का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि रविवार को दोनों मृतक भाइयों का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।
Next Story