राजस्थान

Rajasthan: गोल्ड ट्रेडिंग निवेश के नाम पर 1.74 करोड़ रुपये की साइबर ठगी, दो आरोपी हिरासत में

Sarita
23 May 2025 6:27 AM IST
Rajasthan: गोल्ड ट्रेडिंग निवेश के नाम पर 1.74 करोड़ रुपये की साइबर ठगी, दो आरोपी हिरासत में
x
Rajasthan राजस्थान: जिले की साइबर थाना पुलिस ने साइबर ठगी के एक मामले का पर्दाफाश कर बड़ी सफलता हासिल की है। स्थानीय व्यवसायी से "गोल्ड ट्रेडिंग इन्वेस्टमेंट" के नाम पर 1.74 करोड़ रुपए की ठगी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की कार्रवाई से अब तक पीड़ित व्यवसायी के खाते में 48.39 लाख रुपए की राशि वापस आ चुकी है। आरोपियों के बैंक खातों से संबंधित देश के विभिन्न राज्यों महाराष्ट्र, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, बिहार और तमिलनाडु में करोड़ों रुपए की साइबर ठगी की शिकायतें दर्ज हैं। 60 लाख रुपए रोके गए|
भीलवाड़ा एसपी धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया कि जिले में बढ़ते साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए एएसपी पारसमल जैन के नेतृत्व में लगातार कार्रवाई की जा रही है। मई माह में दर्ज इस साइबर ठगी की घटना के संबंध में साइबर थाना भीलवाड़ा में मुकदमा संख्या 5/2025 यू/एस 326(2), 318(4), 61(2), बीएनएस व 66 डीआईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस जांच के दौरान बैंक व नोडल अधिकारियों की मदद से विभिन्न खातों में कुल 60 लाख रुपए होल्ड
करवाए
गए हैं।
आरोपियों से पूछताछ जारी: इस मामले में पुलिस ने साउथ दिल्ली के मालवीय नगर थाना इलाके से दो आरोपियों सरताज अली (38 साल) और मोहम्मद अख्तर अंसारी (48 साल) को गिरफ्तार किया है। शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि ये आरोपी फर्जी कंपनियां बनाकर देशभर में निवेश योजनाओं के नाम पर लोगों से ठगी करते थे। पुलिस द्वारा पूछताछ जारी है और इससे जुड़े अन्य साइबर ठगी के मामलों का खुलासा होने की संभावना है।
Next Story