
x
Rajasthan Crime : राजस्थान के धौलपुर से सनसनीखेज घटना सामने आई है। आरोप है कि ससुराल वालों ने 23 वर्षीय विवाहिता की हत्या कर उसके शव को भूसे में जला दिया। मृतका की पहचान 23 वर्षीय नीरज के रूप में हुई है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। उधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। मृतका के पिता ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। उन्होंने लिखित शिकायत देकर बताया कि उनकी बेटी नीरज की शादी 5 साल पहले नुन्हेरा गांव निवासी कमल किशोर के बेटे चरण सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले उनकी बेटी के साथ दहेज के लिए मारपीट करते थे।
गुरुवार को उनकी बेटी ने फोन कर बताया कि ससुराल वाले आज उसकी हत्या करने वाले हैं। इस घटना के बाद सैपऊ थाना पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के लिए एफएसएल टीम को बुलाया। इसके बाद टीम ने चिता से हड्डियां और अन्य साक्ष्य जुटाए हैं। इस घटना के बारे में एएसआई अजय सिंह ने मीडिया को बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
TagsRajasthanविवाहिताहत्या RajasthanMarried womanMurderजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





