राजस्थान

Rajasthan: क्रेन से टूटी 11 केवी लाइन, मोटरें जलीं

Sarita
13 Feb 2026 10:11 AM IST
Rajasthan: क्रेन से टूटी 11 केवी लाइन, मोटरें जलीं
x
Rajasthan राजस्थान: बाड़मेर जिले के शिव ब्लॉक स्थित पाबूमाली गांव में गुरुवार दोपहर बड़ा हादसा टल गया, जब एक प्राइवेट कंपनी की भारी-भरकम क्रेन 11 केवी बिजली लाइन से टकरा गई। हादसे में बिजली का पोल टूटकर गिर गया और लाइन टूटने से खेतों में लगी मोटर व उपकरण जल गए। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।
जानकारी के अनुसार शिव उपखंड के पाबूमाली गांव में विंड प्रोजेक्ट का कार्य एक निजी कंपनी द्वारा किया जा रहा है। कंपनी की भारी क्रेन मौखाब जीएसएस से पाबूमाली फीडर जाने वाली 11 केवी लाइन के नीचे से गुजर रही थी। इसी दौरान क्रेन बिजली लाइन से अटक गई, जिससे पोल टूटकर गिर पड़ा।लाइन टूटने से किसानों के कृषि कुओं पर लगे मोटर पंप और अन्य उपकरण जल गए। इससे नाराज ग्रामीणों ने क्रेन को रुकवाकर धरना शुरू कर दिया और नुकसान की भरपाई की मांग की।सूचना मिलने पर डिस्कॉम अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत की। ग्रामीणों ने मांग रखी कि नुकसान की भरपाई के साथ गांव के सरकारी स्कूल को आर्थिक सहयोग दिया जाए।फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा है।
Next Story