राजस्थान

Rajasthan: विद्युत निगम के ठेका कर्मचारीकी करंट लगने से मौत

Sarita
2 Sept 2025 7:36 AM IST
Rajasthan: विद्युत निगम के ठेका कर्मचारीकी करंट लगने से मौत
x
Rajasthanराजस्थान: चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार थाना क्षेत्र में रविवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। बिजली निगम के संविदाकर्मी हेमराज सालवी (23) की करंट लगने से मौत हो गई। परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि उसे बिना शटडाउन लिए लाइन ठीक करने के लिए भेजा गया था। हादसे के बाद गुस्साए परिजनों और सालवी समाज के लोगों ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। पुलिस-प्रशासन की समझाइश और आर्थिक सहायता की घोषणा के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
जानकारी के अनुसार, गंगरार उपखंड मुख्यालय पर स्टेशन बस्ती स्थित एक मकान में बिजली आपूर्ति बाधित होने की शिकायत मिली थी। लाइनमैन राजेश कुमार ने तुरंत संविदाकर्मी हेमराज को मौके पर भेजा। हेमराज जब मीटर से लाइन ठीक करने लगा तो अचानक करंट की चपेट में आ गया। पास में मौजूद एक अन्य संविदाकर्मी भंवरलाल ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह भी करंट लगने से घायल हो गया।
गंभीर रूप से झुलसे हेमराज को तुरंत गंगरार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उसे चित्तौड़गढ़ रेफर कर
दिया
गया। हालांकि, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे की खबर फैलते ही सोमवार सुबह बड़ी संख्या में सालवी समाज के लोग जिला मुख्यालय स्थित सांवलियाजी राजकीय चिकित्सालय पहुँचे और आर्थिक सहायता की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। युवक की असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर ठेका श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाती और शटडाउन लेकर ही मरम्मत का काम किया जाता, तो यह हादसा टल सकता था।
Next Story