Rajasthan राजस्थान: जालोर जिला मुख्यालय पर चल रहे तीन दिवसीय महोत्सव कार्यक्रम के दौरान साउंड और टेंट वालों के बीच विवाद बढ़ गया और दो गुट आपस में भिड़ गए. इसके बाद टेंट वालों ने साउंड वाले के बेटे की पिटाई कर दी. इसके बाद विवाद बढ़ गया. इस पूरी घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और एक गुट के 6 लोगों को हिरासत में लिया. जिला मुख्यालय पर चल रहे जालोर महोत्सव में बीती रात साउंड सिस्टम चला रहे 15-20 लड़कों ने एक युवक के साथ मारपीट कर दी. इससे मेले में हंगामा मच गया. आयोजन समिति ने रविवार रात होने वाले बॉलीवुड नाइट समेत कई कार्यक्रम रद्द कर दिए. पुलिस ने 6 आरोपियों को हिरासत में लिया|
जानकारी के अनुसार जालोर के शाह पूजनजी गेनाजी स्टेडियम में तीन दिवसीय जालोर महोत्सव चल रहा है. कल महोत्सव का दूसरा दिन था, लेकिन शाम 7 बजे नटराज मंच के पास टेंट डेकोरेशन और साउंड सिस्टम वालों के बीच कहासुनी के बाद विवाद हो गया. इसके बाद साउंड सिस्टम के 15-20 लड़कों ने मिलकर टेंट डेकोरेशन मालिक हुक्मीचंद के बेटे विक्रम को पीटकर लहूलुहान कर दिया। वहां मौजूद लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। वहां से उसे गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया।
इधर, घटना के बाद लोगों ने कोतवाली थाने के सामने हंगामा किया। वहां मौजूद लोग आरोपियों को गिरफ्तार करने और साउंड सिस्टम जब्त करने के साथ ही कार्यक्रम रद्द करने की मांग कर रहे थे। इस पर आयोजन समिति ने रविवार रात 8 बजे से होने वाली बॉलीवुड नाइट समेत सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए। जानकारी के अनुसार महोत्सव में दो गुटों के बीच हुए बवाल के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और 6 लोगों को हिरासत में लिया।
TagsRajasthanटेंटसाउंडटीमझड़प Rajasthantentsoundteamclashजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





