राजस्थान

Rajasthan: आग का गोला बना केमिकल टैंकर, जिंदा जला ड्राइवर

Sarita
26 Jun 2025 6:11 AM IST
Rajasthan: आग का गोला बना केमिकल टैंकर,  जिंदा  जला ड्राइवर
x
Rajasthan: राजस्थान की राजधानी जयपुर के पास बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ जब केमिकल से भरे एक टैंकर में आग लग गई। हादसा जयपुर-अजमेर नेशनल हाईवे-48 पर मोखमपुरा कस्बे के पास सुबह करीब 8:30 बजे हुआ। टैंकर में भीषण आग लगने से ड्राइवर राजेंद्र की मौके पर ही जलकर मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टैंकर में मेथेनॉल भरा हुआ था, जो टैंकर पलटने के बाद हाईवे पर फैल गया और तेज धमाके के साथ आग का गोला बन गया। धुएं और लपटें इतनी भयानक थीं कि करीब 300 मीटर दूर से भी साफ नजर आ रही थीं।
आग फैलने के डर से आसपास की कई गाड़ियां बीच हाईवे पर ही रुक गईं और कई ड्राइवर अपनी गाड़ियां छोड़कर खेतों की ओर भाग गए।सूचना मिलते ही मौखमपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। पुलिस ने बताया कि हाईवे पर भारी ट्रैफिक जाम लग गया था, जिसे बाद में एक लेन पर डायवर्ट किया गया। हादसे के कारण करीब आधे घंटे तक NH-48 पूरी तरह बाधित रहा।
Next Story