
x
Rajasthan : राजस्थान के प्रसिद्ध खाटूश्यामजी मंदिर में दर्शन की समय-सारणी में बदलाव किया गया है। प्रदेश में बढ़ती गर्मी को देखते हुए अब मंदिर रोजाना दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेगा। यह निर्णय श्रद्धालुओं की सुविधा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।श्रीश्याम मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने जानकारी दी कि अब सोमवार से शुक्रवार तक मंदिर दोपहर के समय बंद रहेगा। हालांकि शनिवार, रविवार और शुक्ल पक्ष की एकादशी व द्वादशी को यह व्यवस्था लागू नहीं होगी और मंदिर निर्धारित समय पर खुला रहेगा।
शुक्ल पक्ष की एकादशी पर 24 घंटे दर्शन
हर शुक्ल पक्ष की एकादशी पर, जब भारी संख्या में भक्त खाटू आते हैं, मंदिर 24 घंटे खुला रहता है। इस विशेष दिन पर दर्शन को लेकर कोई प्रतिबंध नहीं होगा।
1 मई को नहीं होंगे दर्शन, 30 अप्रैल की रात से 19 घंटे बंद
मंदिर कमेटी के अनुसार, 1 मई को बाबा श्याम का विशेष तिलक श्रृंगार किया जाएगा। इसके चलते मंदिर 30 अप्रैल की रात 10 बजे शयन आरती के बाद बंद कर दिया जाएगा और फिर 1 मई को शाम 5 बजे संध्या आरती के साथ खोला जाएगा। यानी पूरे 19 घंटे तक मंदिर बंद रहेगा, और उस दिन भक्त बाबा श्याम के दर्शन नहीं कर पाएंगे।
यदि आप खाटूश्याम जी के दर्शन की योजना बना रहे हैं, तो नई समय-सारणी की जानकारी अवश्य रखें, जिससे किसी प्रकार की असुविधा न हो।
TagsRajasthanखाटूश्यामजीमंदिरदर्शनसमय-सारणीबदलाव RajasthanKhatushyamjitempledarshantime tablechangeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





