
x
Rajasthan: राजस्थान के जैसलमेर जिले में मंगलवार देर शाम एक दर्दनाक हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया। जैसलमेर से जोधपुर जा रही 57 सवारियों से भरी निजी बस अचानक आग की लपटों में घिर गई। देखते ही देखते बस धधकती आग का गोला बन गई और किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला। इस हादसे में 20 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 17 लोग गंभीर रूप से झुलस गए।
प्रारंभिक जांच में बस के इंजन में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, बस के अंदर पटाखे रखे होने से आग ने और भी विकराल रूप ले लिया। चंद मिनटों में पूरी बस लपटों में घिर गई, और 19 लोग बस के अंदर ही जिंदा जल गए।
घायलों को तुरंत ग्रीन कॉरिडोर बनाकर जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल रेफर किया गया, जहां अस्पताल प्रशासन पहले से अलर्ट था। झुलसे मरीजों के इलाज के लिए विशेष वार्ड तैयार किए गए और डॉक्टर्स की टीम तैनात की गई।अस्पताल में माहौल बेहद भावुक था- जैसे ही एंबुलेंसें पहुंचीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। कई लोग अपने अपनों को पहचान भी नहीं पा रहे थे। कुछ ने आरोप लगाया, “अगर यात्रियों से इतना पैसा लिया जाता है, तो सुरक्षा इंतज़ाम क्यों नहीं किए गए?”
हादसे की सूचना मिलते ही सेना और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया गया। सेना ने बस को कब्जे में लेकर आर्मी हॉस्पिटल पहुंचाया। प्रशासन ने तुरंत राहत कार्य शुरू किए और हेल्प डेस्क बनाकर चार हेल्पलाइन नंबर जारी किए- 9414801400, 8003101400, 02992-252201, 02992-255055।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हादसे पर गहरा शोक जताया और घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने घायलों से मुलाकात कर हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। वहीं प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया गया।
TagsRajasthanबस20 यात्रियोंमौतRajasthanbus20 passengersdeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





