
x
Rajasthan राजस्थान: राजस्थान के जालोर जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। सांचौर उपखंड के रणोदर सरहद में राष्ट्रीय राजमार्ग-68 पर मंगलवार को एक बस आग का गोला बन गई। एक निजी बस और बाइक के बीच भीषण टक्कर हो गई। इसके बाद बस में अचानक आग लग गई। हादसे में बाइक सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद जैसे ही बस में आग लगी, मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े और घायलों को बाहर निकालने के प्रयास शुरू किए गए।आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही देर में निजी बस पूरी तरह जलकर राख हो गई। गनीमत रही कि बस में आग लगते देख सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जानकारी के अनुसार, बस में करीब 50 यात्री सवार थे। मौजूद लोगों को लोगों ने बस से सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
बस में भीषण आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही चितलवाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए गए। सूचना के बाद एम्बुलेंस भी मौके पर पहुँच गई। मौके पर पहुँची दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना मिलते ही सांचौर से दमकल की गाड़ी घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुँच गई है और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रही है। मृतकों की पहचान की जा रही है।
TagsRajasthanबाइकटक्करबसआग3मौतRajasthanbikecollisionbusfire3 dead जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





