राजस्थान

Rajasthan: बस पलटी, 13 लोग घायल, अफरा-तफरी

Sarita
30 Aug 2025 11:09 AM IST
Rajasthan: बस पलटी, 13 लोग घायल, अफरा-तफरी
x
Rajasthan राजस्थान: पाली जिले के गुड़ा एंदला थाना क्षेत्र के तेवाली गाँव के पास शनिवार तड़के एक बस पलट गई, जिससे 13 लोग घायल हो गए। हादसा तड़के करीब 3 बजे हुआ, जब प्रतापगढ़ से जैसलमेर जा रही एक निजी बस अचानक नियंत्रण खो बैठी।
पुलिस के अनुसार, जैसे ही बस तेवाली गाँव के पास पहुँची, अचानक एक मवेशी रास्ते में आ गया। मवेशी को बचाने के चक्कर में चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख सका और बस पलट गई। बस में 50 से ज़्यादा यात्री सवार थे।
हादसे के बाद हाईवे पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुँची एम्बुलेंस द्वारा सभी घायलों को पाली के बांगड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ पहले से ही तैयार थे, जिससे सभी का इलाज तुरंत शुरू कर दिया गया। गनीमत रही कि किसी की हालत गंभीर नहीं बताई गई।
हादसे में जोधपुर, फलोदी, नीमच, उदयपुर, जैसलमेर, बालेसर, सोजत, बाड़मेर सहित कई इलाकों के लोग घायल हुए। इनमें प्रमुख घायल रोशन बानो (46, जोधपुर), किशनाराम (50, फलोदी), कन्हैयालाल (35, नीमच), रत्नी बाई (36, उदयपुर), अश्वन्त सिंह (19, जैसलमेर), राघवेन्द्र सिंह (39, बरवाड़ा), भंवराराम (42, बालेसर), रामचन्द्र (39, मण्डला, सोजत सिटी), चेनाराम (27, बाडमेर), अजय (18, नीमच), खुशाल (60, उदयपुर), भंवरलाल ( (32, उदयपुर) और प्रियंका (27, परमानंद की पत्नी)।
Next Story