
x
Rajasthan राजस्थान : राजस्थान में बांसवाड़ा के कलिंजरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को शाम बारातियों से भरी एक बस पलटने से तीन लागों की मौत हो गई जबकि 46 लोग घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि घायलों में बच्चे और महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि सज्जनगढ़ के खेड़ा वडलीपाड़ा से बारात सनलई गांव गई थी।शाम करीब साढ़े छह बजे लौटते समय घोटिया आम्बा के पास एक ढलान पर चालक ने अचानक बस से नियंत्रण खो दिया, जिससे बस पलट गई। इससे टीटा सोखा डोडायार, दलू भूरा दामा और कमला गरासिया की मौत हो गई, जबकि 46 लोग घायल हो गये।
पुलिस ने बताया कि घायलों को बांसवाड़ा के महात्मा गांधी जिला अस्पताल भेजा गया जहां कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों और राहगीरों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर डॉ. इन्द्रजीत यादव और पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचे और घायलों के उपचार के निर्देश दिए।
TagsRajasthanबारातियोंबसपलटी3 मौतअन्यघायल Rajasthanwedding guestsbusoverturned3 deadothers injured जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





