राजस्थान

Rajasthan: बस-बोलेरो में भीषण टक्कर, चार की मौत

Sarita
23 Aug 2025 11:15 AM IST
Rajasthan: बस-बोलेरो में भीषण टक्कर, चार की मौत
x
Rajasthan राजस्थान: जिले के जसवंतगढ़ थाना इलाके में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पाबोलाव मंदिर के पास मेगा हाईवे पर रोडवेज बस और बोलेरो कार में भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में कार चालक भी शामिल है। हादसे की सूचना मिलते ही जसवंतगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद शवों और घायलों को बाहर निकालकर लाडनूं के सरकारी अस्पताल पहुंचाया।
सुबह करीब 5:15 बजे हुए इस हादसे में बोलेरो कार मूमासर से पुष्कर जा रही थी, जबकि रोडवेज बस लाडनूं से जयपुर जा रही थी। बताया जा रहा है कि अचानक सामने गाय आ जाने से दोनों वाहनों में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बस में बैठे यात्री भी घायल हो गए। दुर्घटना में श्रीमती शारदा (50 वर्ष), लिछमा (70 वर्ष), श्रीमती तुलसी (42 वर्ष) और बोलेरो चालक ओम सिंह (48 वर्ष) की मृत्यु हो गई। सभी मृतक चूरू जिले के राजलदेसर और मौमासर गाँव के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस, स्थानीय ग्रामीणों और हारे का सहारा संस्था के संयोजक श्याम सुंदर, नोरतन और विकास की मदद से शवों को बाहर निकाला जा सका।
Next Story