
x
Rajasthanराजस्थान: हनुमानगढ़ के टिब्बी थाना क्षेत्र के सलेमगढ़ गांव में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। चचेरे भाई की शादी में शामिल होने आए सुनील की गोली लगने से मौत हो गई। हैरान करने वाली बात यह है कि यह गोली उसके ससुर की बंदूक से चली है। सुनील चौहिलावाली गांव का रहने वाला था और अपने साले की शादी में शामिल होने के लिए सलेमगढ़ स्थित अपने ससुराल आया था। शादी के बाद गुरुवार सुबह 6 मार्च को जब बेटी और दामाद को विदा किया जा रहा था, तभी यह हादसा हो गया। ग्रामीणों के अनुसार सुनील के ससुर रूपराम रिटायर्ड फौजी हैं और मरुधरा ग्रामीण बैंक में गार्ड की नौकरी करते हैं। सुबह ड्यूटी पर जाते समय उनके कंधे पर टंगी लाइसेंसी बंदूक फिसल गई।
बंदूक संभालने की कोशिश में ट्रिगर दब गया और गोली चल गई, जो सीधे सुनील की जांघ में लगी। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। गोली लगते ही परिजन व ग्रामीण सुनील को गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, ससुर रूपाराम भी हादसे के बाद सदमे में चले गए और उन्हें भी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस जांच में जुटी है। टिब्बी थाने के एएसआई शंभू दयाल ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों व ग्रामीणों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। गुमानाराम की ओर से मामला दर्ज कराया गया है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
TagsRajasthanससुरबंदूकगोलीशादीमातम Rajasthanfather-in-lawgunbulletweddingmourningजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





