राजस्थान

आज घोषित होंगे राजस्थान बोर्ड पांचवीं और आठवीं के नतीजे, rajresults.nic.in से कर पाएंगे चेक

Renuka Sahu
25 May 2022 4:18 AM GMT
Rajasthan Board fifth and eighth results will be declared today, will be able to check from rajresults.nic.in
x

फाइल फोटो 

राजस्थान बोर्ड 5वीं रिजल्ट 2022 और राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट 2022 का इंतजार कर रहे करीब 25 लाख स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण अपडेट।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। राजस्थान बोर्ड 5वीं रिजल्ट 2022 और राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट 2022 का इंतजार कर रहे करीब 25 लाख स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान, अजमेर द्वारा वर्ष 2021-22 के लिए कक्षा 5 और कक्षा 8 की वार्षिक परीक्षाओं के परीक्षाफल जल्द घोषित किए जाएंगे। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरबीएसई 5वीं रिजल्ट 2022 और आरबीएसई 8वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा आज, 25 मई 2022 को की जाएगी। ऐसे में राजस्थान बोर्ड से सम्बद्ध विद्यालयों में कक्षा 5 और कक्षा 8 के छात्र-छात्राओं के नतीजे उनके पैरेंट्स जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट, rajeduboard.rajasthan.gov.in और राजस्थान के रिजल्ट पोर्टल, rajresults.nic.in पर एक्टिव किए जाने वाले लिंक से चेक कर पाएंगे।

RBSE 5th, 8th Result 2022: राजस्थान बोर्ड एकसाथ घोषित करेगा 5वीं, 8वीं के नतीजे
राजस्थान बोर्ड 5वीं, 8वीं रिजल्ट 2022 को लेकर प्रकाशित विभिन्न मीडिया खबरों के मुताबिक आरबीएसई 5वीं और 8वीं रिजल्ट को एकसाथ घोषित करेगा। पहले भी आरबीएसई द्वारा कक्षा 5 और कक्षा 8 के नतीजों की घोषणा एकसाथ की जाती रही है। हालांकि, पिछले वर्ष कोरोना (कोविड-19) महामारी के चलते दोनो ही कक्षाओं की परीक्षाएं आयोजित नहीं की जा सकी थीं। इस वर्ष कक्षा 5 की परीक्षाओं का आयोजन 27 अप्रैल को और कक्षा 8 के एग्जाम 17 अप्रैल से आयोजित किए गए थे।
RBSE 5th, 8th Result 2022: इन स्टेप में देखें राजस्थान बोर्ड कक्षा 5 और कक्षा 8 के परिणाम
पैरेंट्स को अपने बच्चे का आरबीएसई 5वीं रिजल्ट 2022 या आरबीएसई 8वीं रिजल्ट 2022 चेक करने के लिए रिजल्ट पोर्टल या आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने के बाद सम्बन्धित रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर नये पेज पर पैरेंट्स को अपने बच्चे के विवरण (रोल नंबर, आदि) भरकर सबमिट करने होंगे। इसके बाद बाद पैरेंट्स राजस्थान बोर्ड 5वीं रिजल्ट 2022 या राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट 2022 स्क्रीन पर देख सकेंगे।


Next Story