
x
Rajasthan राजस्थान : राजस्थान के भीलवाड़ा में मकर संक्रांति के त्योहार पर पतंग लूटने को लेकर उपजा विवाद इतना बढ़ गया कि दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में एक बुजुर्ग की मौत हो गई और दूसरे पक्ष का एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना की जानकारी मिलने के बाद कोतवाली थाना पुलिस और सीओ सिटी सज्जन सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की स्थिति को संभाला। मृतक के शव को पुलिस ने जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी में रखवा दिया है। घायल का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए घटना स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।विवाद इतना बढ़ गया की दो पक्षों में मारपीट हो गई।
मारपीट की घटना में एक युवक को गंभीर चोट लगी है जबकि 50 से 55 वर्षीय अख्तर की मौत हो गई। इसके बाद नजदीकी पुलिस चौकी से पुलिस बल मौके पर पहुंचा। 108 एंबुलेंस के माध्यम से घायल और मृतक को जिला अस्पताल पहुंचाकर शव को जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी में रखवाया।घायल का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है मृत्यु के कारणों की जानकारी के लिए पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही मृत्यु के कारण सामने आ सकेंगे। पोस्टमार्टम के बाद जो भी रिपोर्ट दी जाएगी उसे आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
TagsRajasthanदो पक्षोंखूनी संघर्षबुजुर्गमौत Rajasthantwo groupsbloody clashelderly mandeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





