
x
Rajasthan राजस्थान: बहरोड़ में पुराने बस स्टैंड के पास एक इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में रखा फ्रिज का कंप्रेसर फट गया और उसमें विस्फोट हो गया। घटना के समय दुकान में कोई मौजूद नहीं था, जिससे कोई जनहानि टल गई। कोटपूतली के बहरोड़ कस्बे के पुराने बस स्टैंड स्थित पंच मार्केट में सोमवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक दुकान में रखा फ्रिज का कंप्रेसर अचानक तेज धमाके के साथ फट गया। धमाका इतना तेज था कि आसपास की दुकानों के व्यापारी घबरा गए और अपनी दुकानों से बाहर निकल आए।
विस्फोट के कारण आसपास की दुकानों में रखा सामान नीचे गिर गया और इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दुकानदार रामपाल ने बताया कि वह पिछले कई सालों से फ्रिज का काम कर रहा है, लेकिन ऐसी घटना पहली बार हुई है। उसने बताया कि गर्मी के कारण कंप्रेसर में गैस का प्रेशर बढ़ गया, जिससे कंप्रेसर फट गया। रामपाल ने बताया कि धमाके के दौरान दुकान बंद थी और वहां कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था, जिससे बड़ी जनहानि टल गई। हादसे में करीब एक लाख रुपए का नुकसान हुआ है। हालांकि, भीषण गर्मी को देखते हुए दुकानदारों ने प्रशासन से पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।
TagsRajasthanइलेक्ट्रॉनिक्सफ्रिजकंप्रेसरफटनेब्लास्टRajasthanElectronicsRefrigeratorCompressorburstingBlastजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





