राजस्थान

राजस्थान भाजपा ने मांगा समय, केंद्रीय गृह मंत्री जयपुर में प्रबुद्ध व विशिष्टजनों के साथ कर सकते है संवाद

Gulabi Jagat
7 July 2022 3:44 PM IST
राजस्थान भाजपा ने मांगा समय, केंद्रीय गृह मंत्री जयपुर में प्रबुद्ध व विशिष्टजनों के साथ कर सकते है संवाद
x
राजस्थान न्यूज
जयपुर. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 9 जुलाई को जयपुर प्रवास के दौरान अपने सरकारी कार्यक्रम के अलावा विभिन्न वर्ग और समाज के विशिष्ट व प्रबुद्धजनों से संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर सकते (Amit Shah Jaipur tour on 9th July) हैं. राजस्थान भाजपा के स्तर पर इस कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है. जिसके लिए शाह से समय मांगा गया है. वहीं जयपुर आगमन पर प्रदेश भाजपा द्वारा एयरपोर्ट से लेकर रामबाग होटल तक विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत भी किया जाएगा.
दरअसल, केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 9 जुलाई को जयपुर में उत्तर क्षेत्रीय परिषद की बैठक लेने आ रहे (Shah in Northern zonal council meeting in Jaipur) हैं. जयपुर का उनका कार्यक्रम पूरी तरह सरकारी है, लेकिन राजस्थान भाजपा के नेता चाहते हैं कि अमित शाह की जयपुर में मौजूदगी के दौरान पार्टी और संगठन के लिए भी कुछ समय उन्हें मिल पाए. यही कारण है कि प्रदेश भाजपा नेताओं ने इस दिशा में प्लानिंग शुरू कर दी है. पार्टी का मानस है कि शाह की मौजूदगी में विभिन्न वर्गों समाजों और पार्टी से जुड़े प्रबुद्ध व विशिष्टजनों से संवाद का एक कार्यक्रम आयोजित किया जाए, जिसे शाह संबोधित करें.
पहले बिरला ऑडिटोरियम में यह कार्यक्रम आयोजित किए जाने की चर्चा हुई. लेकिन बिरला सभागार में बुकिंग नहीं मिलने पर अब कार्यक्रम के लिए अन्य स्थानों की तलाश की जा रही है. इस कार्यक्रम में पार्टी से जुड़े प्रदेश के प्रमुख नेता भी शामिल होंगे. हालांकि शाह से इसके लिए पार्टी के स्तर पर समय मांगा गया है और समय मिलने के बाद ही यह कार्यक्रम रखा जाएगा. जयपुर एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक होगा: प्रबुद्ध व विशिष्टजनों से संवाद का कार्यक्रम शाह की मंजूरी के बाद ही फाइनल होगा. लेकिन शाह के जयपुर आगमन पर बीजेपी नेताओं द्वारा स्वागत का कार्यक्रम तय है. जयपुर एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक शाह का कुछ स्थानों पर भव्य स्वागत किया जाएगा, जिसको लेकर जयपुर शहर भाजपा व अन्य नेताओं को टॉस्क के भी दिए गए हैं.
Next Story