राजस्थान

Rajasthan : ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई बाइक , दो की मौत

Sarita
18 May 2025 10:19 AM IST
Rajasthan :  ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई बाइक , दो की मौत
x
Rajasthan : राजस्थान के झुंझुनूं जिले के चिड़ावा-मंड्रेला रोड पर इस्माइलपुर गांव के पास शनिवार को भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। हादसा उस वक्त हुआ जब बाइक सवार तीन दोस्त चिड़ावा की तरफ जा रहे थे और सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी टक्कर हो गई। मृतक सुभाष कुमावत अपने साथी सुरेंद्र और जयसिंह के साथ चूरू जिले के नेशल बड़ी गांव से चिड़ावा के लिए निकला था।
तीनों अच्छे दोस्त थे और बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन का काम करते थे। सुभाष टाइल्स का काम करता था और अपने भाई के घर के लिए टाइल्स खरीदने निकला था, जबकि सुरेंद्र और जयसिंह पेंट का काम करते थे। सुभाष की एक साल पहले ही शादी हुई थी। टक्कर के बाद युवक 10 फीट दूर जा गिरे। जानकारी के अनुसार जैसे ही बाइक इस्माइलपुर गांव के पास पहुंची तो सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली से उसकी टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक 10 फीट दूर जा गिरे। हादसे की सूचना मिलते ही भाजपा
ग्रामीण
मंडल अध्यक्ष विकास स्वामी मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को चिड़ावा उपजिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने सुभाष और सुरेंद्र को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल जय सिंह का उपचार जारी है।
ट्रैक्टर चालक फरार
दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर मंड्रेला थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और हादसे की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है।
Next Story