
x
Rajasthan राजस्थान: राजस्थान पुलिस को मादक पदार्थों के विरुद्ध अपने अभियान में एक बड़ी सफलता मिली है। सीआईडी अपराध शाखा पुलिस मुख्यालय से प्राप्त खुफिया जानकारी के आधार पर हनुमानगढ़ जिले के फेफाना थाना पुलिस ने तीन मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। ये तस्कर मध्य प्रदेश और झालावाड़ के निवासी हैं। इनके पास से लाखों रुपये मूल्य की 1 किलो 770 ग्राम अफीम और 2 किलो 300 ग्राम डोडा-पोस्त बरामद किया गया है।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स एवं अपराध श्री दिनेश एम.एन. के निर्देश पर इनामी अपराधियों, गैंगस्टरों, संगठित गिरोहों आदि के बारे में खुफिया जानकारी एकत्र करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया था। इसका पर्यवेक्षण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धांत शर्मा द्वारा और नेतृत्व पुलिस निरीक्षक राम सिंह नाथावत द्वारा किया गया। इस दौरान टीम को मध्य प्रदेश से राजस्थान में मादक पदार्थों की तस्करी की सूचना मिली। सूचना की पुष्टि होने पर स्थानीय पुलिस थाने को सूचित किया गया। नाकाबंदी कर आरोपियों को मादक पदार्थों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।
मंगलवार सुबह क्राइम ब्रांच की सूचना पर पुलिस ने हनुमानगढ़ के फेफाना कस्बे में नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान नोहर से फेफाना आ रही एक स्लीपर कोच बस से तीन लोग अचानक उतरकर भागने लगे। पुलिस को शक हुआ और उन्होंने तीनों को पकड़ लिया। पूछताछ के बाद उनकी पहचान गोविंद कुमार पुत्र प्रभु दयाल (31) निवासी वार्ड नंबर 9 कोलीखेड़ा तहसील पिड़ावा, दिलीप कुमार पुत्र कालूराम (35) निवासी सरकनिया तहसील पंचपहाड़ जिला झालावाड़ और कालूराम पुत्र शंभू लाल (25) निवासी पिपलिया मोहम्मद तहसील गरोठ जिला मंदसौर मध्य प्रदेश के रूप में हुई।
पुलिस ने जब उनके बैग की तलाशी ली तो भारी मात्रा में मादक पदार्थ मिला। गोविंद कुमार के पास से 260 ग्राम अफीम और 2 किलो 300 ग्राम डोडा-पोस्त बरामद हुआ। कालूराम के पास से 530 ग्राम अफीम और दिलीप कुमार के पास से 980 ग्राम अफीम और 45 ग्राम डोडा-पोस्त बरामद हुआ। इन तीनों के पास से कुल 1 किलो 770 ग्राम अफीम और 2 किलो 300 ग्राम डोडा-पोस्त बरामद कर उन्हें एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।
इस सफल कार्रवाई में पुलिस निरीक्षक राम सिंह नाथावत, उप निरीक्षक प्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल महेश सोमरा, महावीर सिंह, हेमंत शर्मा, सन्नी जांगिड़, मोहन भूरिया, कांस्टेबल देवेंद्र सिंह, गंगाराम, जितेंद्र, गोपाल धाबाई, विजय सिंह और क्राइम ब्रांच से ड्राइवर दिनेश शर्मा शामिल रहे। इस ऑपरेशन की सफलता में कांस्टेबल सोहन देव और सत्येंद्र शर्मा का तकनीकी सहयोग सराहनीय रहा।
TagsRajasthanनशेपुलिसकार्रवाईतीनगिरफ्तारRajasthandrugspoliceactionthreearrested जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





