राजस्थान

Rajasthan : निर्माणाधीन स्कूल का छज्जा गिरा, 12 साल की बच्ची की मौत

Sarita
16 Aug 2025 7:53 AM IST
Rajasthan : निर्माणाधीन स्कूल का छज्जा गिरा, 12 साल की बच्ची की मौत
x
Rajasthan राजस्थान: उदयपुर जिले के आदिवासी बहुल कोटड़ा क्षेत्र के पाथरवाड़ी गाँव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। प्रधानमंत्री श्री मोदी की योजना के तहत निर्माणाधीन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के हॉल का छज्जा गिरने से एक 12 वर्षीय बालिका की मौत हो गई, जबकि एक अन्य बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार, मृतका मोली (12) पुत्री श्यामा कोटड़ा के गौ पीपल गाँव की रहने वाली थी। कुछ दिन पहले वह अपने मामा के घर पाथरवाड़ी आई थी। हादसे के वक्त वह अपनी सहेली पायल (11) पुत्री राकेश के साथ स्कूल भवन के पास खेल रही थी। अचानक निर्माणाधीन हॉल का छज्जा गिर गया और दोनों उसके मलबे में दब गईं। स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत बाहर निकाला और अस्पताल पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने मोली को मृत घोषित कर दिया। घायल पायल का इलाज चल रहा है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए तकनीकी जाँच की जाएगी। ग्रामीणों की मांग है कि दोषी ठेकेदार और अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया जाए। दुर्घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
Next Story