
x
Rajasthan राजस्थान : राजस्थान के नागौर जिले में शनिवार को बड़ी दुर्घटना हो गई। यहां मेड़ता क्षेत्र के नेशनल हाईवे-58 पर डांगावास-मेड़ता बॉर्डर के पास सेना का एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। शनिवार दोपहर तकरीबन 2 बजे यह हादसा हुआ। इस एक्सीडेंट में ट्रक में सवार चार जवानों घायल हो गए। इसमें से दो गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दो अन्य को मामूली चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद घायलों को तत्काल मेड़ता के उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल दोनों जवानों को अजमेर रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार सेना का यह ट्रक बीकानेर से जबलपुर जा रहा था। ट्रक नागौर से होते हुए अजमेर की ओर बढ़ रहा था। इसी दौरान मेड़ता सीमा के पास अचानक ट्रक का संतुलन बिगड़ गया। ट्रक इसके बाद सड़क किनारे पलट गया। ट्रक चला रहे जवान ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि अचानक ब्रेक लगने से ट्रक अनियंत्रित हो गया। ट्रक के आउट ऑफ कंट्रोल होने से यह दुर्घटना घटित हुई।पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि अभी जो जानकारी मिली है, उसमें अचानक ब्रेक लगने से ही हादसा होने की बात सामने आ रही है, लेकिन पूछताछ और अनुसंधान जारी है। बता दें कि हादसे के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, लेकिन अब उसे सुचारू कर दिया गया है।
TagsRajasthanआर्मीट्रकपलटाचारघायलRajasthan: Army truck overturnsfour injured जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





