राजस्थान

Rajasthan: हर घर तिरंगा अभियान में पशुपालन विभाग की पदयात्रा रैली आयोजित

Tara Tandi
12 Aug 2025 6:56 PM IST
Rajasthan: हर घर तिरंगा अभियान में पशुपालन विभाग की पदयात्रा रैली आयोजित
x
Rajasthan राजस्थान: आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे “हर घर तिरंगा अभियान“ के तहत पशुपालन विभाग द्वारा मंगलवार को उत्साहपूर्ण पदयात्रा रैली का आयोजन किया गया। रैली में विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में पशुपालकों ने भाग लेकर आलनपुर सर्किल क्षेत्र में देशभक्ति का संदेश प्रसारित किया।
रैली की शुरुआत राजकीय बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय से हुई, जिसका शुभारंभ जिला विभागाध्यक्ष डॉ. राजीव गर्ग ने किया। तिरंगा थामे अधिकारियों और कर्मचारियों ने “हर घर तिरंगा, भारत माता की जय, वंदे मातरम्, जय जवान जय किसान“ जैसे जोशीले नारों से पूरे मार्ग को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करना रहा, ताकि स्वतंत्रता दिवस पर पूरा जिला एक साथ जुड़कर इस महापर्व को मना सके। रैली को रवाना करने से पूर्व तिरंगे पर प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर शहीदों के बलिदान को स्मरण करते हुए राष्ट्र के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर डॉ. विशाल अरोड़ा, डॉ. टी.सी. जैन, डॉ. ज्योति गुप्ता, रोहित कुमार गुप्ता, नीरज मीना, जगमोहन महावर, राधारमण उपाध्याय, ज्योति सोनी, शैफाली जैन, अवधेश चौधरी सहित अन्य कार्मिकों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
Next Story