छत्तीसगढ़

CG: यात्रियों से भरी बस पर बाइक सवारों का हमला, ड्राइवर-कंडक्टर से मारपीट

Shantanu Roy
12 Aug 2025 6:33 PM IST
CG: यात्रियों से भरी बस पर बाइक सवारों का हमला, ड्राइवर-कंडक्टर से मारपीट
x
छग
Tumgaon. तुमगांव। तुमगांव थाना क्षेत्र में यात्रियों से भरी बस पर बाइक सवार अज्ञात युवकों ने हमला कर दिया। घटना कर्णी कृपा प्लांट के पास की है, जहां 2-3 मोटरसाइकिल पर सवार युवक बस के आगे-पीछे कट मारते हुए आए और पत्थर फेंकने लगे। आरोप है कि उन्होंने बस चालक और कंडक्टर के साथ लाठी-डंडों से मारपीट भी की। लक्ष्मी ट्रेवल्स रायपुर की बस (क्रमांक CG06HD7772) के कंडक्टर बबलू सिंह ने पुलिस को बताया कि 8 अगस्त की रात करीब 9:30 बजे वे रायपुर भाठागांव बस स्टैंड से राऊरकेला (ओडिशा) के लिए निकले थे। रात करीब 11 बजे कर्णी कृपा प्लांट के पास हमलावरों ने बस रुकवाई और गाली-गलौज करने लगे।


बस रुकते ही एक युवक को पकड़ लिया गया, लेकिन बाकी फरार हो गए। पकड़े गए युवक को थाने ले जाने के दौरान उसके साथी आ गए और कंडक्टर बबलू सिंह व चालक डमरूधर बाघ पर हाथ-मुक्कों व लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस बीच बस में सो रहे दूसरे चालक राजगिरी गोस्वामी, हेल्पर मोहन लाल निर्मलकर और यात्री नीचे उतरे तो आरोपी भाग गए। हमले में दोनों को चोटें आईं और बस के गेट के पास पत्थर लगने से नुकसान भी हुआ। घटना के बाद बस यात्रियों को लेकर राऊरकेला रवाना हो गई। पुलिस ने 10 अगस्त को अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 126(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 324(6)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Tagsबस हमलाबाइक सवारपत्थरबाजीमारपीटतुमगांवLakshmi Travelsbus attackstone peltingbike ridersTumgaonChhattisgarhछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh news liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story