राजस्थान

Rajasthan :अनियंत्रित वाहन ने स्कूटर और बाइक सवार को मारी टक्कर,चार लोगों की मौत

Sarita
30 Sept 2025 9:18 AM IST
Rajasthan  :अनियंत्रित वाहन ने स्कूटर और बाइक सवार को मारी टक्कर,चार लोगों की मौत
x
Rajasthan राजस्थान: राजस्थान के भरतपुर जिले के वैरा इलाके में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। हादसा जीवद गाँव के पास हुआ। आज देर शाम हुए इस दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चे को भरतपुर रेफर कर दिया गया है।
हादसा उस समय हुआ जब एक अनियंत्रित वाहन ने एक स्कूटर और मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मुकेश (निवासी डीग) और हेमराज (निवासी मुहारी) समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।
अचानक हुई इस घटना से घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीण तुरंत मदद के लिए दौड़े और पुलिस को सूचना दी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मंगलवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है।
Next Story