
x
Rajasthan राजस्थान: आठ माह पूर्व सीमा पर हेरोइन तस्करी के दौरान हवाई फायरिंग कर पुलिस नाकाबंदी तोड़कर फरार हुए आरोपियों में से एक आरोपी को पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर पंजाब से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार समेजा कोठी के तत्कालीन एसएचओ विकास बिश्नोई व बीएसएफ के साथ सर्च अभियान के दौरान 44 पीएस की रोही से 6 किलो हेरोइन बरामद की गई थी, लेकिन वारदात के दौरान तस्करी में शामिल आरोपी हवाई फायरिंग कर पुलिस वाहन को टक्कर मारकर फरार हो गए थे।
इस संबंध में 15 जून 2024 को समेजा कोठी थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। समेजा कोठी थाने के कांस्टेबल कालूराम ने वारदात में शामिल लोगों के बारे में जानकारी जुटाई। जांच में पता चला कि पंजाब नंबर की एक गाड़ी उस इलाके में घूम रही है। जांच के बाद आरोपी की पहचान फरीदकोट जेल में बंद नवदीप सिंह उर्फ लवली उर्फ सुखा पुत्र बिंदौर सिंह निवासी पीर इस्माइल खां फिरोजपुर के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने उसे कोर्ट से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
TagsRajasthanहेरोइनतस्करीफायरिंगफरारगिरफ्तारRajasthanHeroinsmugglingfiringabscondingarrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





