
x
Rajasthan राजस्थान: सेना में नौकरी लगवाने का झांसा देकर आठ लाख रुपए ठगने के मामले में पुलिस थाना नोसरा की टीम ने आरोपी रामकिशोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। जिला पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद यादव के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोटाराम व वृत्ताधिकारी जयराम मुंडेल के सुपरविजन में थानाधिकारी पन्नालाल के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी जानकारी व लगातार प्रयासों के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार जालका, जोधपुर निवासी आरोपी रामकिशोर ने खुद को असम राइफल्स में क्लर्क के पद पर तैनात बताकर एक युवक से नौकरी लगवाने के नाम पर आठ लाख रुपए की ठगी की थी।
पूछताछ में सामने आया कि वह सिर्फ 12वीं तक पढ़ा है और सेना में भर्ती होने का प्रयास भी कर चुका है। असफल होने पर उसने फोटोशॉप से सेना की वर्दी में अपना फोटो तैयार कर सोशल मीडिया पर फैला दिया और परिचितों को विश्वास में लेकर लाखों रुपए ठग लिए। ऑनलाइन गेम की लत के कारण रामकिशोर ने बड़ी रकम गंवा दी, जिसके बाद उसने करीब एक करोड़ रुपए की ठगी को अंजाम दिया। जोधपुर के बनाड़ थाने में भी उसके खिलाफ मामला दर्ज है।पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
TagsRajasthanसेनाभर्तीझांसाठगीआरोपीगिरफ्तारRajasthanarmyrecruitmentcheatingaccusedarrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





