
x
Rajasthan राजस्थान: राजस्थान के दौसा में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहाँ श्रद्धालुओं से भरा एक वाहन एक ट्रक से टकरा गया। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 15 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 9 की हालत गंभीर है। मृतकों में सात बच्चे और दो महिलाएं शामिल हैं। बताया जा रहा है कि श्रद्धालु मंदिर से लौट रहे थे तभी यह हादसा हुआ। हादसा इतना भीषण था कि 10 लोगों की जान चली गई। हादसे के बाद वहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार, सभी श्रद्धालु एक पिकअप पर सवार थे, जिसकी ट्रक से टक्कर हो गई। गंभीर रूप से घायल 9 लोगों को जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल रेफर किया गया है। जबकि अन्य घायलों का इलाज दूसरे अस्पताल में चल रहा है। सभी श्रद्धालु उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वे खाटू श्याम जी और सालासर बालाजी के दर्शन कर घर लौट रहे थे।
TagsRajasthanश्रद्धालुओंहादसा10मौत15 घायलRajasthandevoteesaccidentdied15 injured जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





