
x
Rajasthan राजस्थान: जिले के मिश्रौली थाना क्षेत्र के नलखड़ी गांव में गणपति विसर्जन के दौरान नदी में नहाते समय एक युवक डूब गया। युवक का अभी तक पता नहीं चल पाया है। ग्रामीण पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें नदी में युवक की तलाश कर रही हैं। मिश्रौली थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने मौके से जानकारी देते हुए बताया कि नलखड़ी गांव निवासी 18 वर्षीय अंकुश अपने दो दोस्तों के साथ गणपति विसर्जन के दौरान नदी में नहाने गया था, जहां नहाते समय वह अचानक डूब गया। अंकुश के दोस्त बाहर आ गए लेकिन अंकुश का कोई पता नहीं चला।
ऐसे में गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मिश्रौली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर युवक को ढूंढने का प्रयास किया और एसडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया। टीमें लगातार युवक की तलाश करती रहीं लेकिन रात तक युवक का कुछ पता नहीं चल सका। थाना प्रभारी ने बताया कि रात का अंधेरा होने के बाद भी सर्च लाइट की रोशनी में बचाव अभियान चलाया जा रहा है और मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं।युवक के डूबने की खबर मिलते ही पूरे गांव में मातम का माहौल है।
Next Story





