राजस्थान

Rajasthan: सड़क हादसे में घायलों की मदद कर रहे लोगों को ट्रेलर ने कुचला, 4 की मौत, कई घायल

Sarita
2 Jan 2026 10:48 AM IST
Rajasthan: सड़क हादसे में घायलों की मदद कर रहे लोगों को ट्रेलर ने कुचला, 4 की मौत, कई घायल
x
Rajasthan राजस्थान : राजस्थान के बीकानेर जिले में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है. यहां एक सड़क हादसे में घायल हुए लोगों को बचाने के लिए आसपास के लोग जुटे हुए थे. उसी दौरान एक और बड़ा हादसा हो गया. ट्रेलर ने मदद करने वाले लोगों को कुचल दिया, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं|मामला बीकानेर के नापासर इलाके का है. यहां से गुजर रहे भारतमाला हाईवे पर बीती रात (गुरुवार, 1 जनवरी) एक दर्दनाक सड़क हादसे में कई लोग घायल हो गए थे. इन घायलों की मदद कर रहे लोगों पर तेज रफ्तार से आ रहा ट्रेलर चढ़ गया. यानी एक ही जगह एक के बाद एक करके दो हादसे हो गए. ट्रेलर हादसे में चार लोगों की मौके की पुष्टि हुई है|
हादसा नौरंग देसर भारतमाला टोल प्लाजा से करीब 10 किलोमीटर आगे देशनोक की ओर हुआ. यहां एक के बाद एक हुई घटनाओं ने पूरे हाईवे को जाम कर दिया. जानकारी के अनुसार, एक टेंपो का टायर अचानक फटने से वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया था. दुर्घटना देख पास से गुजर रही एक कैंपर गाड़ी और एक ट्रेलर के चालक मदद के लिए रुक गए और राहत कार्य में जुट गए|
इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रेलर ने खड़ी कैंपर और ट्रेलर को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि मदद कर रहे लोग उसकी चपेट में आ गए|सभी को प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया. नापासर थानाधिकारी सुषमा शेखावत ने बताया कि हादसा तेज रफ्तार ट्रेलर चालक की लापरवाही से हुआ. हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से भाग गया. दुर्घटना के बाद हाईवे पर यातायात पूरी तरह बाधित रहा. क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया गया, जिसके बाद सुबह यातायात बहाल हो सका|
Next Story