राजस्थान

Rajasthan: कृषि मंडी में खाद्य तेल के गोदाम में लगी भीषण आग, भारी नुकसान

Sarita
21 April 2025 6:21 AM IST
Rajasthan: कृषि मंडी में खाद्य तेल के गोदाम में लगी भीषण आग, भारी नुकसान
x
Rajasthan राजस्थान: राजस्थान के भीलवाड़ा शहर से रविवार दोपहर एक बड़ी घटना सामने आई, जहां सुभाष नगर थाना इलाके में स्थित कृषि उपज मंडी के अंदर स्थित फूड ऑयल के गोदाम में भीषण आग लग गई. इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और दूर से आग की ऊंची-ऊंची लपटें दिखाई देने लगीं. सूचना मिलते ही नगर निगम की पांच दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची और करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. जानकारी के अनुसार रविवार होने के कारण बालाजी ट्रेडिंग कंपनी के इस गोदाम में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था|
आग की सूचना सबसे पहले आसपास के व्यापारियों को मिली, जिन्होंने टीन शेड से उठती लपटों को देखकर तुरंत दमकल और पुलिस को सूचना दी. गोदाम की ऊपरी छत पर टीन शेड था, जिसे सबसे पहले लोडर मशीन से हटाया गया ताकि आग पर सीधे पानी डाला जा सके. दमकल कर्मियों ने करीब दस बार पानी का छिड़काव कर आग को पूरी तरह बुझा दिया. हालांकि तब तक गोदाम में रखा करीब 80 लाख रुपये का फूड ऑयल पूरी तरह जल चुका था. इस हादसे के दौरान बाजार में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए, जिसके चलते प्रशासन को भीड़ को नियंत्रित करने में दिक्कत हुई। सुभाष नगर थाना प्रभारी शिवराज गुर्जर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को संभावित कारण माना जा रहा है। चूंकि गोदाम में बड़ी मात्रा में ज्वलनशील खाद्य तेल भरा हुआ था, इसलिए आग ने बहुत जल्दी ही भयानक रूप ले लिया। दो किलोमीटर दूर से भी धुआं और आग साफ देखी जा सकती थी। फिलहाल पुलिस और प्रशासनिक टीमें मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई हैं और व्यापारियों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।
Next Story