राजस्थान

Rajasthan : डंपर ने 10 साल के बच्चे को कुचला

Sarita
15 Aug 2025 7:19 AM IST
Rajasthan : डंपर ने 10 साल के बच्चे को कुचला
x
Rajasthan राजस्थान: सिरोही जिले के मंडार थाना क्षेत्र के रायपुर-निंबाज मार्ग पर गुरुवार शाम एक डंपर चालक ने अपनी मां के साथ पैदल जा रहे भील बस्ती निवासी 10 वर्षीय जयेश पुत्र भरत भील को टक्कर मार दी, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। जयेश अपनी मां के साथ 15 अगस्त पर पहनने के लिए नए कपड़े व अन्य सामान खरीदने बाजार गया था। इसी दौरान बड़वाज से रायपुर जा रहे गोबर खाद से भरे डंपर ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही भील बस्ती के सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई।
कुछ ही मिनटों में डंपर आग का गोला बन गया। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि आग लगाई गई या लगी। सूचना मिलने पर डीएसपी रेवदर व मंडार पुलिस का जाब्ता मौके पर पहुंचा। इधर, बच्चे का शव देखकर मां व अन्य परिजन बेहोश हो गए।
डंपर की टक्कर से बच्चे की मौत के बाद भीड़ आक्रोशित हो गई। सड़क पर भीड़ के आने से सड़क के दोनों ओर जाम लग गया। इसी बीच, डंपर में आग लग गई और देखते ही देखते डंपर आग का गोला बन गया। पुलिस की सूचना के बाद, आबूरोड नगर पालिका से एक दमकल दो घंटे देरी से मौके पर पहुँची। तब तक डंपर जलकर खाक हो चुका था।
Next Story