राजस्थान

Rajasthan: यात्रियों से भरी बस में अचानक लगी आग, लोगों ने कूदकर बचाई जान

Sarita
25 Feb 2025 12:19 PM IST
Rajasthan: यात्रियों से भरी बस में अचानक लगी आग, लोगों ने कूदकर बचाई जान
x
Rajasthan राजस्थान: राजस्थान के सीकर जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है. जहां जयपुर से खाटू श्याम जी जा रही जयपुर डिपो की एक रोडवेज बस में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई. बस में कुल 50 यात्री सवार थे, जिन्होंने समय रहते बस से कूदकर अपनी जान बचाई. मिली जानकारी के अनुसार घटना रींगस थाना क्षेत्र की है. यहां नेशनल हाईवे संख्या 52 पर सरगोठ के पास जैसे ही बस चालक आया तो उसे आग लगने का आभास हुआ और उसने बस को सड़क किनारे स्थित एक होटल के पास खड़ा कर दिया. आग बढ़ते ही यात्रियों ने कूदकर अपनी जान बचाई. सूचना मिलते ही रींगस नगर पालिका की दमकल टीम मौके पर पहुंची और करीब 40 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी|
थानाधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि बस में सवार सभी 50 यात्री सुरक्षित हैं. आग लगने के बाद चालक की सूझबूझ के चलते हादसा बड़ा नहीं हुआ. अगर समय रहते आग लगने की सूचना नहीं मिलती तो बड़ा हादसा हो सकता था।आपको बता दें कि यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई ऐसे हादसे हो चुके हैं। अभी एक दिन पहले ही बिहार के मुजफ्फरपुर में सड़क किनारे खड़ी दो यात्री बसों में अचानक आग लग गई थी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और दोनों बसें पूरी तरह जलकर राख हो गईं। हालांकि इस घटना में ज्यादा यात्री घायल नहीं हुए।
Next Story