
x
Rajasthan राजस्थान : राजस्थान के अधिकतर जिलों में आज सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है। कोहरे के चलते नागौर के बाद अब कोटा में बड़ा सड़क हादसा हो गया। कोटा-झालावाड़ हाईवे पर शनिवार को एक बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई।जानकारी के मुताबिक हादसा शनिवार सुबह 6 बजे कोटा जिले में नेशनल हाईवे 52 पर कसार गांव के निकट हुआ। कोहरे के चलते बस अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। जिनमें से तीन लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया है।हादसे के दौरान अधिकतर यात्री नींद में थे। ऐसे में उन्हें संभलने को मौका नहीं मिला।
बस के पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे की सूचना पर स्थानीय लोग मदद को दौड़ पड़े और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने लोगों की मदद से सभी यात्रियों को बस से बाहर निकाला। हादसे में 3 लोग गंभीर घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए कोटा भेजा गया है।हादसे के वक्त बस में 48 यात्री सवार थे और बस बीकानेर से भोपाल की ओर जा रही थी। तभी कोटा के अलानिया क्षेत्र में बस खाई में पलट गई। हादसे के बाद करीब 20 मिनट तक हाईवे पर जाम के हालात बन गए।
TagsRajasthanखाईबसचीख-पुकारRajasthangorgebusscreams जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





