
x
Rajasthan राजस्थान : राजस्थान के धौलपुर जिले में एक बार फिर अवैध माइनिंग ने एक मासूम बच्ची की जान ले ली। निहालगंज थाना इलाके की मोहन कॉलोनी में घर के बाहर खेल रही 6 साल की बच्ची को मिट्टी से लदे एक तेज़ रफ़्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने कुचल दिया। हादसा इतना दर्दनाक था कि ट्रैक्टर के दोनों पहिए बच्ची के ऊपर से गुज़र गए, जिससे उसकी तुरंत मौत हो गई।खबरों के मुताबिक, मोहन कॉलोनी में रहने वाले फिरोज की 6 साल की बेटी ज़ोया अपने घर के बाहर एक दोस्त के साथ खेल रही थी। तभी मिट्टी से लदा एक ट्रैक्टर तेज़ी से गली में आया और बच्ची को टक्कर मारते हुए उसके ऊपर से निकल गया। दूसरी बच्ची तो बाल-बाल बच गई, लेकिन ज़ोया की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद लोगों ने ट्रैक्टर ड्राइवर को पकड़ लिया, लेकिन आरोप है कि उसके साथी अवैध हथियारों के साथ मौके पर पहुंचे और उसे छुड़ा ले गए। इससे कॉलोनी के लोगों में गुस्सा फैल गया और उन्होंने जमकर हंगामा किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ कृष्णराज जांगिड़ ने बताया कि DST टीम, निहालगंज, थाना सदर और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मासूम बच्ची का शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त कर आरोपियों की पहचान कर ली है। मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
TagsRajasthanट्रैक्टरबच्चीकुचलाRajasthantractorgirlcrushed जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





