राजस्थान

Rajasthan: कार से 6.60 लाख रुपये कीमत का 44.150 किलोग्राम डोडा पोस्त जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Sarita
16 Feb 2025 10:10 AM IST
Rajasthan:  कार से 6.60 लाख रुपये कीमत का 44.150 किलोग्राम डोडा पोस्त जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
x
Rajasthan राजस्थान: सिरोही जिले की पिंडवाड़ा पुलिस और डीएसटी टीम ने उदयपुर-पिंडवाड़ा फोरलेन पर ढांगा तिराहा पर एक मारुति स्विफ्ट डिजायर कार से 44.150 किलोग्राम डोडा-पोस्त जब्त किया है। इस दौरान टीम ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। जब्त डोडा-पोस्त की कीमत 6.60 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिरोही पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार बेनीवाल ने बताया कि जिले में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पिंडवाड़ा थानाधिकारी भवानी सिंह राजावत और डीएसटी टीम प्रभारी राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने ढांगा तिराहा हाईवे रोड पर संयुक्त कार्रवाई की।
इस दौरान उदयपुर की तरफ से आ रही और जोधपुर होते हुए जा रही एक मारुति स्विफ्ट डिजायर कार को रुकवाकर तलाशी ली गई। इस तलाशी में कार से 44.150 किलोग्राम डोडा-पोस्त बरामद हुआ, जो अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा था। कार्रवाई के बाद जगदीश कुमार पुत्र मगाराम रेबारी निवासी मंडावाला, जिला बालोतरा और हेमाराम पुत्र जेठाराम रेबारी निवासी रेबारियों की ढाणी, जिला बाड़मेर को गिरफ्तार किया गया। जब्त डोडा-पोस्त की कीमत 6.60 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह डोडा-पोस्त कहां से लाया गया था और कहां ले जाया जा रहा था।
Next Story