
x
Rajasthan राजस्थान: राजस्थान के उदयपुर जिले में रविवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। डबोक थाना क्षेत्र में एक खदान में नहाने गए चार नाबालिग बच्चों की डूबकर मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम छा गया और परिजनों ने खदान मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस के अनुसार, यह घटना डबोक थाना क्षेत्र की कुंवारी खदान में हुई। मरने वाले बच्चों की पहचान लक्ष्मी गमेती (14), भावेश (14), राहुल (12) और शंकर (13) के रूप में हुई है।
बताया गया कि ये चारों पास के खेतों में बकरियां चराने गए थे। इसी दौरान बच्चों ने खदान में नहाने का फैसला किया और पानी में उतर गए। लेकिन खदान में पानी काफी गहरा था, जिसमें चारों मासूम बच्चे डूब गए।
घटना की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद डबोक थाने की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घंटों की मशक्कत के बाद बच्चों के शव पानी से बाहर निकाले गए। शवों को देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गाँव का माहौल गमगीन हो गया।
शवों को बाहर निकालने के बाद परिजन और ग्रामीण भड़क गए। उन्होंने खदान मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाया और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
गुस्साए परिजनों ने शव लेने से भी इनकार कर दिया। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी देर रात तक परिजनों को समझाने में जुटे रहे ताकि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी हो सके।
इस मामले में डबोक थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक मनोहर सिंह देवड़ा ने बताया, "बच्चे गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब गए।" उन्होंने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और परिजनों से बातचीत के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
TagsRajasthanखदान4 बच्चेmine4 childrenजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





