राजस्थान

Rajasthan: स्कूल की छत गिरने से 4 बच्चों की मौत, कई छात्र दबे, बचाव अभियान जारी

Sarita
25 July 2025 10:03 AM IST
Rajasthan: स्कूल की छत गिरने से 4 बच्चों की मौत, कई छात्र दबे, बचाव अभियान जारी
x
Rajasthan राजस्थान: जिले के मनोहर थाना क्षेत्र के पिपलोदी गांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के भवन की छत गिर गई है। इस हादसे में अब तक मिली जानकारी के अनुसार 4 बच्चों की मौत हो गई है, जबकि 17 बच्चे मलबे में दबे हुए हैं। फिलहाल मौके पर राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है। बच्चों को मलबे से निकालने के लिए जेसीबी की मदद ली जा रही है। वहीं, घायल बच्चों को मनोहर थाना सीएससी लाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, भारी बारिश के कारण स्कूल की छत गिर गई, जिससे यह हादसा हुआ।
दरअसल, शुक्रवार को पिपलोदी गांव के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में पठन-पाठन का कार्य चल रहा था। सुबह छात्र पढ़ने के लिए स्कूल गए थे। इस दौरान तेज बारिश भी हो रही थी। उसी दौरान बारिश के कारण स्कूल की छत गिर गई। हालांकि हताहतों की सही संख्या की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है, लेकिन शुरुआती खबरों में तीन छात्रों की मौत होने की बात कही जा रही है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। अधिकारी राहत और बचाव कार्यों की जानकारी ले रहे हैं।
Next Story